रोडवेज के मुख्य प्रधान प्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सहारनपुर कार्यशाला का मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) ने औचक निरीक्षण किया। मंडल के कई डिपो का इस सीजन में आमदनी कम होने पर मुख्य प्रधान प्रबंधक से नाराजगी जताई। हालांकि, सहारनपुर डिपो की स्थिति बेहतर बताई लेकिन डिपो के कार्यशाला में रखरखाव की स्थित ठीक नहीं होने पर एआरएम को सचेत किया। साथ ही कार्यशाला के इंचार्ज को फटकार लगाई।
मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) एसके दूबे ने आरएम मनोज कुमार पुंडीर के कार्यालय में 11 बजे पहुंचे। इसके बाद कार्यशाला में पहुंचे तो बिखड़े रिकॉर्ड देख नाराजगी जताई। इस दौरान कई बसों की हालत खराब देख रखरखाव ठीक करने का निर्देश दिया। इस दौरान दूबे ने आय और माइलेज पर फोकस करने की बात करने की बात सहारनपुर, छुटमलपुर, गंगोह, शामली, मुजफ्फनगर और खतौली के एआरएम को दिए। दूबे ने कहा कि भले ही पिछले वित्तीय वर्ष से इस बार कुछ सुधार हुआ है लेकिन लक्ष्य से हम काफी दूर हैं। उन्होंने वित्तीय सहित अन्य क्षेत्रों में खराब प्रदर्शन करने वाले एआरएम को चेतावनी दी और कहा कि अगले दौरे में यदि इनमें सुधार नहीं आया तो कार्रवाई की जाएगी।