जनपद में बनने वाले राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिसंबर को सहारनपुर आ रहे हैं। उनके आने की सूचना प्रशासन तक पहुंच गई है, जिसकी पुष्टि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कर भी दी है, लेकिन अभी अधिकारिक कार्यक्रम आना शेष है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के लिए पुवांरका में बने राजकीय महाविद्यालय का चयन किया गया था। चूंकि विश्वविद्यालय के लिए कई विभाग और प्रशासनिक भवन आदि की जरूरत रहेगी। उसके लिए जमीनें खरीदी गई हैं, जिन पर काम भी चल रहा है। विश्वविद्यालय की स्थापना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यों में से एक है, जिसके शिलान्यास की चर्चाएं पहले भी होती रही है।
विश्वविद्यालय का शिलान्यास पहले नवरात्रों में करने की चर्चा थी, लेकिन मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम टल गया था। अब मुख्यमंत्री के दो दिसंबर को सहारनपुर आने और विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय से इस संबंध में जिला प्रशासन को फोन से सूचना दी गई है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भी मुख्यमंत्री के दो दिसंबर को आने तथा विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम अभी आना बाकी है।