सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार (आज) मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ लखनऊ के लोकभवन में करेंगे। इसका सीधा प्रसारण सहारनपुर के जनमंच सभागार में होगा, साथ ही जिले के 119 प्रभावित बच्चों को आर्थिक सहयोग की धनराशि के स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे।
जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जिन बच्चों ने कोरोना वायरस संक्रमण से अपने माता पिता में से एक या दोनों को खोया है उनकी मदद की जाएगी। जनपद में 119 बच्चों को 4000 रुपये प्रतिमाह की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र जनमंच में होने वाले कार्यक्रम में गण्यमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों द्वारा वितरित किए जाएंगे।