फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सभी पीएचसी पर लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। करीब नौ माह बाद मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आज से शुरू हो रहा है। जनपद की सभी पीएचसी पर मेले का आयोजन किया जाएगा। मरीज सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नजदीकी पीएचसी पर पहुंचकर इलाज पा सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। मेले में लगभग सभी बीमारियों के योग्य चिकित्सक छह घंटे मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दवाएं भी उपलब्ध होंगी। छोटी बीमारियों की जांच की सुविधा भी रहेगी। इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के प्रचार के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। जिन लोगों को किसी भी प्रकार की शारीरिक तकलीफ है। वह सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर संबंधित चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे। परामर्श के बाद यदि मरीज को किसी प्रकार की जांच की जरूरत पड़ती है तो वह भी की जाएगी। इसके अलावा जरूरी दवाएं भी दी जाएंगी।
मरीजों की खोज को सर्वे भी होगा शुरू
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के तहत चिकित्सा विभाग सर्वेक्षण भी शुरू करेगा। इसके तहत चिकित्सा विभाग की टीमें घर-घर जाकर बुखार, डेंगू, मलेरिया, टीबी सहित अन्य बीमारियों के मरीजों की खोज करेंगी। इसके बाद उनकी सूचना संबंधित विभाग को देकर इलाज की व्यवस्था कराएंगी। इसके अलावा दो वर्ष की आयु तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की स्थिति पर भी रिपोर्ट तैयार करेंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आज से पुन: शुरू हो रहा है। मेले का आयोजन ग्रामीण और शहरी सभी पीएचसी पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होगा। लोग अपने नजदीकी पीएचसी पर आयोजित मेले में जाकर चिकित्सा लाभ ले सकते हैं। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें