फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छोटा हाथी चालक पर हमला, 1.60 लाख रुपये और चांदी की चेन गायब

Wed, 18 Nov 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। क्षेत्र के गांव सोनार्जुनपुर के निकट छोटा हाथी वाहन चालक प्रिंस शर्मा पर ईंट से हमला कर उसे बेहोश कर दिया गया। आरोप है कि इस दौरान चालक की जेब से एक लाख 60 हजार रुपये और गले से चांदी की चेन गायब कर ली गई।
विज्ञापन

गांव सम्भलहेड़ी निवासी प्रिंस शर्मा ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर करीब दो बजे रामपुर से अपना छोटा हाथी वाहन लेकर वापस लौट रहा था। जब वह गांव सोनार्जुनपुर के निकट पहुंचा तो उसके गांव का ही विशाल पाधा अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा। आरोप है कि बाइक सवार ने उसके वाहन के आगे अचानक कट मार दिया और इसके बाद गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर प्रिंस अपने छोटा हाथी वाहन से नीचे उतर आया। इसी दौरान आरोपी ने ईंट उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा।
पीड़ित प्रिंस शर्मा के अनुसार, जब उसे होश आया तो उसकी जेब से 1 लाख 60 हजार रुपये तथा गले से चांदी की चेन गायब मिली। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी विशाल के खिलाफ हमला करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ गंगोह शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मामला लूट का नहीं है केवल पिटाई करने का है। उसकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें