फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रक की चपेट में आकर सड़क पार कर रहे युवक की मौत

Wed, 18 Nov 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। सहारनपुर मार्ग पर कैलाशपुर के पास सड़क पार कर रहे इखलाक (38) निवासी गप्पन रोड कैलाशपुर ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीआरवी की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह हुआ। इखलाक किसी काम से सहारनपुर-देहरादून सड़क मार्ग को पैदल ही पार कर रहा था। इसी दौरान सहारनपुर की तरफ से आए एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इखलाक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह लुधियाना में वेल्डिंग का काम करता था और परिवार का पालन-पोषण करता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था।
उसके तीन छोटे बच्चे हैं। परिवार में वही अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार के समक्ष भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें