सहारनपुर। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां शैल पुुत्री और मां जगदंबा के जयकारे गूंज उठे। लोगों ने घरों में कलश स्थापना करने के साथ व्रत रखा और मंदिरों में पहुंचकर मत्था टेककर मां का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही मंदिरों में अखंड ज्योति स्थापित की गई।
मंगलवार सुबह शुभ मुहूर्त में लोगों ने मां दुर्गा की चित्र और मूर्ति पर शृंगार कर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर कलश की स्थापना की। साथ ही व्रत रखा और शाम के समय उपवास खोलकर पहले मां जगदंबा को भोग लगाया गया। इसके अलावा बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने 31 ज्योति प्रज्ज्वलित कर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई। इस दौरान अजय सूरी, शैलेश गुप्ता, शुभम कुमार, अक्षय, राम प्रताप शुक्ला, हेमराज मिश्रा उपस्थित रहे। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर स्थित पवित्र गुफा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने 108 दीप प्रज्ज्वलित कराए। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि नवदुर्गा घट स्थापना सृष्टि को संतुलित करती है। इसके पश्चात मां भगवती की आरती उतारी गई। इस दौरान अरुण स्वामी, आचार्य अजीत शर्मा, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित ऋषभ शर्मा, मेहरचंद जैन, उमा, गीता, बाला, सुचेता, कमला, बबीता मौजूद रहे।
तहसील स्थित श्री शिव मंदिर में प्रभु जी का परिवार के अध्यक्ष अभिषेक कृष्णात्रेय ने मंत्रोचारण के साथ 216 ज्योति प्रज्ज्वलित कराई। इस दौरान आचार्य संजीव शास्त्री, अशोक शर्मा, प्रवीण चोपड़ा मौजूद रहे। इसी तरह आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में 237 ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इस दौरान राजन गांधी, रोहन राजपाल, विपुल मित्तल, राहुल गांधी, आशू सचदेवा, राहुल अरोड़ा, दिनेश सेेठी, संचित अरोड़ा, संजय कपूर उपस्थित रहे।
अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, रामनगर पठानपुरा के श्री दुर्गा मंदिर, गोविंदनगर के मां काली मंदिर, गिल कॉलोनी के श्री नारायणपुरी मंदिर में सुबह और शाम के समय पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
हरि मन्दिर में प्रथम नवरात्रि पर ज्योत प्रजलित करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR
हरि मन्दिर में प्रथम नवरात्रि पर ज्योत प्रजलित करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR
हरि मन्दिर में प्रथम नवरात्रि पर ज्योत जलाकर जयघोष करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR
बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में प्रथम नवरात्र पर ज्योत प्रज्जवलित करने के बाद पूजा अर्चना करा?- फोटो : SAHARANPUR