फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे की तलाश में हरियाणा बार्डर पर चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
अधीनस्थों को निर्देश देते एसपी देहात अशोक कुमार मीणा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या करने के बाद एकाएक सुर्खियों में आए विकास दुबे के साथियों की हरियाणा के फरीदाबाद में गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने यूपी हरियाणा बार्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षण करने आए एसपी देहात ने पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर के समय एसपी देहात अशोक कुमार मीणा सरसावा थाने की यूपी हरियाणा बार्डर पर स्थित शाहजहांपुर पुलिस चौकी पहुंचे। जहां उन्होंने यूपी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया। एसपी देहात मीणा ने जानकारी दी कि दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के कुछ साथी हरियाणा के शहर फरीदाबाद में पकड़े गए हैं जिसे लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हरियाणा की ओर से आने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। एसपी देहात ने भी बताया कि कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद हरिद्वार जाने वाले शिव भक्तों को वापस भेजने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि मास्क ना पहनने वालों को शालीनता के साथ मास्क की जरूरत समझाते हुए गाइड लाइन अपनाने की अपील करें। करीब आधा घंटा तक चौकी क्षेत्र में निरीक्षण करने के पश्चात एसपी देहात सहारनपुर की ओर रवाना हो गए। इसमें सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी और शाहजहांपुर पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश कसाना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें