फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनमंच, शहीद स्थल लोहा बाजार, रामपुर मनिहारान, देवबंद, नकुड़, मुजफ्फराबाद में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ चार फरवरी को होगा। शहीद स्थल लोहा बाजार, रामपुर मनिहारान, देवबंद, नकुड़ और मुजफ्फराबाद विकास खंड परिसरों में कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम जनमंच में होगा।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया चिह्नित विद्यालयों के द्वारा चार फरवरी को प्रात: 08:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो सुबह दस बजे शहीद स्मारक पर पहुंचेगी। प्रभातफेरी में एनएसएस, एनसीसी, सिविल डिफैंस/स्काउट गाइड/समाजसेवी/स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के स्वयंसेवकों भी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक नोडल अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सह नोडल अधिकारी बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया स्मारक स्थलों की साफ - सफाई, रंगाई पुताई संबंधित नगर निकाय और ग्राम पंचायतों द्वारा की जाएगी। लोहा बाजार नगर क्षेत्र में व्यवस्था के लिए नगर मजिस्ट्रेट तथा उपजिलाधिकारी सदर नोडल अधिकारी होंगे। प्रात: 10 बजे वंदे मातरम का गायन इन स्मारकों पर होगा। कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद, विधायक तथा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सवा दस बजे जनमंच में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्वाह्न 11 बजे माननीय प्रधानमंत्री चौरी चौरा शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे। इसके अंतर्गत चौरी चौरा थीम सांग पर प्रस्तुति, चौरी चौरा पर आधारित डाक टिकट का विमोचन तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। चिह्नित स्मारकों पर शाम साढ़े पांच बजे से छह बजे तक राष्ट्र धुन बजाई जाएंगी। साढ़े छह बजे स्मारकों पर दीप प्रज्ज्वलन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें