फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी इंद्रसेन के पास 17 करोड़ की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के कद्दावर नेता रहे पूर्व मंत्री चौधरी यशपाल के छोटे बेटे चौधरी इंद्रसेन 17 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। सपा ने उन्हें गंगोह विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। सपा प्रत्याशी इंद्रसेन द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते हुए दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। उनके पास नकदी 50 हजार और पत्नी नीना देवी के पास नकद 20 हजार रुपये है, जबकि खातों में उनके 43 लाख और पत्नी के बैंक खाते में 10 लाख रुपये है। इनके पास साढे़ तीन लाख के जेवर और पत्नी के पास दस लाख के जेवरात है। इनके नाम रायफल है। इनके पास दो कार है। तीतरो में कृषि भूमि की कीमत 5.5 करोड़ है। वहां गैर कृषि भूमि की कीमत 1.55 करोड़ रुपये है। शहर में उनके पास 9.6 करोड़ की संपत्ति है। इंद्रसेन के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के तीन मुकदमे दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। वो बीए पास है।
विज्ञापन

देहरादून से लेकर जेवर तक प्रॉपर्टी के मालिक हैं मनीष अरोरा
सहारनपुर। सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मनीष अरोरा भी करोड़पति हैं। उनके देहरादून से लेकर जेवर तक प्रॉपर्टी है। देहरादून में 31 लाख का फ्लैट है, जबकि जेवर में नया प्लाट लिया है। उनके पास नकद में 2.88 लाख रुपये और पत्नी शीतल के हाथ में 1.25 लाख रुपये है। उनके पास पिस्टल है। उनके और पत्नी के नाम चार लग्जरी गाड़ियां एसयूवी, फॉरच्यूनर, थार, टाटा नेक्सोन है। ढाई लाख के जेवर उनके पास और पत्नी के पास 26 लाख के जेवरात है। छिदबना गांव में 1.86 करोड़ की भूमि और 1.12 करोड़ की अन्य संपत्ति है। शहर में पैरामाउंट में उनके पास 1.22 करोड़ की प्रॉपर्टी है।
साढ़े चार करोड़ के मालिक, फिर भी रईस के पास स्कूटी
सहारनपुर। बेहट सीट से बसपा प्रत्याशी रईस मलिक भी करोड़पति हैं, फिर भी उनके नाम कोई फोर व्हीलर नहीं है, उनके नाम एक्टिवा स्कूटी है। नामांकन पत्र में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास एक लाख रुपये नकद है तथा पत्नी के पास 50 हजार रुपये है। उनके संपत्ति सहारनपुर से लेकर दिल्ली तक है। उनके पास 4.45 करोड़ की संपत्ति है। उनका मालवीय में मकान है, हौज खास में दो दुकानें हैं। रईस के पास पिस्टल तथा रायफल है, जबकि पत्नी सायरा के नाम रिवाल्वर का लाइसेंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें