फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चैरिटेबल ट्रस्ट ने 72 रनों से जीता मैच

Sun, 18 May 2025 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ शाश्वत मानव चेरिटेबल ट्रस्ट की टीम। स्त्रोतः स्वयं।
विज्ञापन
सहारनपुर। शाश्वत मानव विकास चैरिटेबल ट्रस्ट और शाकुंतलम वेलफेयर सोसायटी की बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। शाश्वत मानव विकास ट्रस्ट ने 72 रनों से मैच जीता। जेवी जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर मैच हुआ। शाश्वत ट्रस्ट के कप्तान डॉ़ गोपाल शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने 290 रन बनाए। बल्लेबाज शिवांग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 104 रन, कार्तिक ने 98 और गोपाल शर्मा ने 52 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

गेंदबाजी में सौरभ घई, वैभव गुप्ता ने एक-एक और सुबोध ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाकुंतलम वेलफेयर सोसायटी लक्ष्य हासिल करने से 72 रन पहले ही ऑलआउट हो गई। संयम ने 42, सौरभ ने 27 और वैभव ने 23 रनों का योगदान किया।
गेंदबाजी में अशोक धीमान, जोनी, शिवांक, आशु, सक्षम, गौरव मित्तल और हेमंत ने एक-एक विकेट हासिल किया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब शिवांग को दिया गया। शाश्वत मानव विकास चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजर डॉ़ आरएस त्यागी एवं कप्तान डॉ गोपाल शर्मा ने खिलाड़ियों की प्रशसा की। इस मौके पर वरदान चौधरी, डॉ. आरएस त्यागी, अमित गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें