फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कार्यों में लापरवाही पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को चार्जशीट

Mon, 19 May 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कार्य में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियंता रामपुर मनिहारान को चार्जशीट दी है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कम राजस्व वसूली, लाइनलॉस समेत अन्य वाणिज्यिक मानकों पर प्रबंध निदेशक ने मेरठ में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता रामपुर मनिहारान की कार्यशैली पर उन्होंने कई बार निर्देश दिए जाने के बाद भी लाइन लॉस को कम करने और लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली न होने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली और लाइन लॉस कम को कम करना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है।
n देहात में कहीं आपूर्ति ठीक तो कहीं लग रहे कट : सहारनपुर में गर्मी में बिजली की आंख मिचौली जारी है। देहात में कहीं आपूर्ति ठीक है तो कहीं-कहीं लंबे कट लग रहे हैं। महानगर की महादेव काॅलोनी में 24 घंटे में दो बार ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महादेव काॅलोनी, प्रिंस विहार, शिवालिक विहार में ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में अंबेहटा, नानौता में विद्युत आपूर्ति ठीक ठाक है, जबकि देवबंद क्षेत्र में अघोषित कटौती से आमजन परेशान है।
नागल के भी छह उपकेंद्र पर निर्धारित समयानुसार आपूर्ति नहीं हो रही है। गागलहेड़ी में दोपहर तीन से सात बजे तक विद्युत कटौती हो रही है। लखनौती क्षेत्र में बार-बार ट्रिपिंग से आपूर्ति बाधित हो रही है। रामपुर मनिहारान में तीन घंटे कटौती हो रही है। तीतरों के दो दर्जन गांवों की आपूर्ति बदहाल है। खेड़ा अफगान में दोपहर के समय लंबे कट लग रहे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर में कार्य के चलते विद्युत कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें