फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गैस एजेंसी पर अव्यवस्था, घंटों लाइन में लगे रहते हैं उपभोक्ता

Wed, 06 May 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। कस्बे की किरण गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण के दौरान अव्यवस्था फैल रही है। मंगलवार को सिलिंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचने से एजेंसी परिसर में मारामारी मची रही और बाहर सड़क तक लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से वह एजेंसी पर आ रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। भीड़ अधिक होने से महिलाओं और बुजुर्गों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग घंटों लाइन में लगे रहे, लेकिन बहुतों को बिना सिलिंडर लौटना पड़ा। कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी पर मनमाने तरीके से सिलिंडर बांटे जा रहे हैं। प्रभावशाली लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि आम उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ता राशिद, श्याम सिंह, विक्रम सिंह, शेर सिंह, रामपाल और मुबारिक हसन ने बताया कि कई-कई दिनों तक लाइन में लगे होने के बाद भी गैस न मिलने से उन्हें मजबूरी में लकड़ी और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, गैस एजेंसी के मैनेजर जगदीश प्रसाद ने बताया कि गैस सिलिंडर काफी कम संख्या में आ रहे हैं। होम डिलीवरी की भी सुविधा है और कालाबाजारी के आरोप गलत हैं। एक सिलिंडर लेने तीन-तीन लोग आते हैं, जिससे भीड़ बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें