फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजे मां भगवती के जयकारे, शैलपुत्री की आराधना

विज्ञापन
हरि मन्दिर में प्रथम नवरात्रि पर मॉ की ज्योति प्रजलित करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर में प्रथम नवरात्र पर मां जगदंबा के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने पहले नवरात्र पर मां भगवती के स्वरूप शैलपुत्री की श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की। मंदिर के अलावा लोगों ने घरों पर भी अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित करने के साथ ही कलश स्थापित किया। इसके साथ व्रत रखकर मंदिरों में मत्था टेका। मंदिरों में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

राधा वरिहार स्थवित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में घट स्थापना और 108 अखंड ज्योति स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने प्रज्ज्वलित कराई। उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्रकृति का नवसृजन मंगल कलश घट का ही रूप है। नव दुर्गा नवरात्रि में घट स्थापना संपूर्ण ब्रह्मांड का रूप है। प्रथम शक्ति शैलपुत्री हैं, जो रिद्धि, बुद्धि एवं सिद्धि की दाता है। इस दौरान पंडित नीरज शर्मा, पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, अरुण स्वामी, राजेंद्र धीमान, अजय कश्यप, सागर गुप्ता, गीता, माया, करुणा, कमला, सुधा मौजूद रहे। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में घट स्थापना के साथ ही संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने 227 अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कराई। पूजा अर्चना आचार्य शुभम कौशिक व पंडित खेमराज मिश्रा ने कराई। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि मां दुर्गा सदा अपने भक्तों का कल्याण करती है, जो प्राणी मां की शरण में जाता है, उसका उद्धार होता है। इस दौरान मनोज वालिया, अजय सूरी, राजकुमार, सतीश गुप्ता, नीरज गुप्ता, शुभम सैनी, ग्रीश, नेत्रराम शर्मा, रजनी वालिया, रेखा, उर्वशी मौजूद रहे। आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर 265 ज्योति प्रज्ज्वलित कर मां शैलपुत्री की आराधना की गई। रचित अरोड़ा, दिनेश सेठी, वैभव अरोड़ा, राजेंद्र गांधी, आशु अरोड़ा, सुधांशु कालड़ा, संजय कपूर, अमित गर्ग, वीके गुप्ता मौजूद रहे। इसी तरह तहसील शिव मंदिर में प्रभु जी का परिवार के अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर में आचार्य रोहित वशिष्ठ ने कलश स्थापना के साथ ज्योति प्रज्ज्वलित कराई। इनके अलावा भूतेश्वर महादेव मंदिर, दुर्गा मंदिर, विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, बागेश्वर महादेव मंदिर, पाठेश्वर महादेव मंदिर, बेहट रोड स्थित श्री साईंधाम सहित अनेक मंदिरों में सुबह शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां जगदंबा का आशीर्वाद लिया।
-------------------
कोरोना की बंदिश हटने से उत्साह
बीते दो वर्ष में कोरोना संक्रमण की वजह से चैत्र और शारदीय नवरात्र बंदिशों के बीच संपन्न हुए। इस बार सरकार ने कोरोना को लेकर सभी पाबंदियां हटा दी है। ऐसे में नवरात्र महोत्सव को लेकर श्रद्धालुुओं में उत्साह है।
विज्ञापन

-------------------
सोशल मीडिया पर भी देते रहे शुभकामनाएं
पहले नवरात्र पर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने मां जगदंबा के स्वरूप मां शैलपुरी, नव दुुर्गा और सिद्धिपीठ मंदिरों के फोटो और वीडियो अपलोड कर प्रथम नवरात्र पर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें