फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बदलता मौसम कर रहा बीमार, अस्पतालों में बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सुबह-शाम हल्की सर्दी और दोपहर में तेज धूप के चलते लोग वायरल बुखार, खांसी और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है।
विज्ञापन

हाल ही में हुई बारिश के बाद सर्दी और नमी बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसके चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ रही है। सोमवार को एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार रही। डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीज अपने नंबर का आने इंतजार नजर आए। इसके अलावा पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी रही। हालांकि, छुट्टी की वजह से सोमवार को ओपीडी दोपहर 12 बजे तक चली। इसके चलते ओपीडी में 651 मरीज आए। शनिवार को ओपीडी में 1043 मरीज पहुंचे थे। फिजिशियन डॉ. सौरभ त्यागी ने बताया कि इस समय मौसम बदल रहा है। सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के ज्यादा आ रहे हैं।

बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है कमजोर
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सफल कुमार ने बताया कि जब गर्माहट से सर्दी की ओर बदलाव होता है तो बच्चों का शरीर इसे तुरंत ढाल नहीं पाता। जिन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती हैं, वह बैक्टीरिया और वायरस के संपर्क में आते ही बहुत जल्द बीमार पड़ जाते हैं। अस्पताल में आ रहे अधिकतर बच्चों में बुखार, सांस लेने में हल्की तकलीफ, खांसी और बहती नाक जैसी शिकायतें देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें