फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेला गुघाल के टेंडर की शर्ताें मेें बदलाव, सुधार करने का प्रयास

विज्ञापन
मेला गुगाल की खबर की संबं​धित जाहरवीर गोघा म्हाड़ी
विज्ञापन
-मेले का ठेका लेने के लिए कम से कम तीन मेलों का अनुभव होना भी रहेगा शर्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दो सितंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक मेला गुघाल के लिए शुरू की गई टेंडर प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। महापौर और नगर आयुक्त की मौजूदगी में हुई बैठक में टेंडर की शर्ताें में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही मेला परिसर में भी कई तरह के बदलाव इस बार देखने को मिल सकते हैं।
नगर निगम ने मेला गुघाल के लिए आयोजन समिति गठित कर दी है। टेंडर भी निकाले गए हैं। इनमें कोई भी ठेकेदार पेन कार्ड, आधार कार्ड और अपना चरित्र प्रमाण पत्र लगाकर आवेदन कर सकता है। कइयों ने आवेदन भी कर दिए हैं, लेकिन बृहस्पतिवार 31 जुलाई को महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर आयुक्त शिपू गिरि की मौजूदगी में हुई बैठक में टेंडर प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। चर्चा में सामने आया कि अभी तक चार से पांच पुराने ही ठेकेदार मेले का ठेका लेते आए हैं। कई बार वह आपस में सेटिंग तक कर लेते हैं। ऐसे में टेंडर की कुछ शर्ताें में बदलाव किया गया है। नई शर्तों के साथ टेंडर दोबारा निकाला जाएगा।
विज्ञापन

मेला गुघाल स्थल पर 900 दुकानें लगाने की जगह है। कम दुकानदार आने के कारण बीते वर्ष करीब 650 दुकानों की जगह ही किराए पर दी जा सकी थी। इस बार निर्णय लिया गया है कि सहारनपुर से बाहरी जनपदों और यूपी से बाहर के प्रदेश के दुकानदारों को मेले में मुफ्त जगह देकर आमंत्रित किया जाए। इससे मेले का विस्तार होगा साथ ही बाहर के लोगों को अपने सामान को प्रदर्शित करने और बेचने का मौका मिलेगा। साथ ही जनपद के अनेक विभागों द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका दिया जाएग। नगर निगम भी अपनी गोशाला के उत्पादों का स्टॉल लगाएगा।
विज्ञापन


मेले को ऐतिहासिक बनाने के साथ ही इसे उत्सव के रूप में मनाने के लिए कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। इनको लेकर लंबी चर्चा चली है, जिसमें सुझावों के बाद बदलाव किया जा रहा है। प्रयास यही है कि मेले को विस्तार देकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जा सके।
- डॉ. अजय कुमार, महापौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें