सहारनपुर। हाईकोर्ट के दखल के बाद शनिवार को पंचायत चुनाव के लिए पुन: तय किया गया आरक्षण जारी हो गया। पांच दिन पहले जो आरक्षण था, अब उससे एकदम उलट स्थिति सामने आई है। ऐसे में जिन लोगों ने पांच दिन पूर्व जारी हुए आरक्षण के हिसाब से चुनाव लड़ने का मन बनाया था, उनकी तैयारियों पर पानी फिर गया है। क्योंकि जिला पंचायत सदस्यों के कुछ पदों को छोड़कर अधिकांश का आरक्षण बदल गया है। लिहाजा अब नए समीकरण के हिसाब से प्रत्याशी अपनी तैयारी में जुटेंगे।
शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने आरक्षण की सूची जारी की। उस सूची में जो वार्ड पूर्व में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था, अब वह ओबीसी के लिए आरक्षित हो गया है। कोई वार्ड एससी महिला के लिए था तो वह अब अनारक्षित श्रेणी में आ गया है। ऐसे में पहले से तैयारी करने वालों को झटका लगा है।
इन दावेदारों पर नहीं होगा असर
बदले आरक्षण के बावजूद जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे भाजपा, बसपा और सपा के संभावित प्रत्याशियों का गणित फिर से फिट बैठता नजर आ रहा है। दरअसल, पूर्व जिला पंचायत चेयरपर्सन तस्मीम बानो वार्ड 31 से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थीं। पांच दिन पूर्व हुए आरक्षण में यह पद महिला के लिए आरक्षित था, जबकि अब यह अनारक्षित हो गया है। इस लिहाज से तस्मीम बानो अथवा उनके पति माजिद अली इस वार्ड से पुन: चुनाव लड़ सकेंगे। वहीं, भाजपा नेता मनोज चौधरी वार्ड संख्या 35 या 38 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, क्योंकि वार्ड 35 ओबीसी के लिए आरक्षित था, अब यह पद महिला के लिए आरक्षित हो गया है, जबकि वार्ड 38 ओबीसी महिला से अनारक्षित हो गया है। वहीं, वार्ड 17 से सदस्य रहे संदीप चौधरी इस बार भी चुनाव की तैयारी में जुटे थे, क्योंकि पांच दिन पहले के आरक्षण में यह पद अनारक्षित था, लेकिन अब यह पद ओबीसी के लिए आरक्षित हो गया है, जिससे उनके चुनाव लड़ने की राह और आसान हो गई है।
जिला पंचायत सदस्य पदों पर आरक्षण
वार्ड संख्या -- 05 दिन पहले --- अब
वार्ड 01 ---- एससी ----------- ओबीसी
वार्ड 02 ---- एससी महिला --- अनारक्षित
वार्ड 03 -- अनारक्षित --------- ओबीसी
वार्ड 04 -- ओबीसी ---------- एससी
वार्ड 05 -- एससी ------------ महिला
वार्ड 06 --- अनारक्षित ------ अनारक्षित
वार्ड 07 -- महिला ----------- अनारक्षित
वार्ड 08 -- अनारक्षित -------- ओबीसी महिला
वार्ड 09 -- ओबीसी महिला -- ओबीसी
वार्ड 10 -- ओबीसी ---------- ओबीसी महिला
वार्ड 11 --- अनारक्षित ------- अनारक्षित
वार्ड 12 -- ओबीसी ----------- ओबीसी महिला
वार्ड 13 -- अनारक्षित --------- एससी
वार्ड 14 -- अनारक्षित --------- महिला
वार्ड 15 -- एससी ------------- एससी महिला
वार्ड 16 -- ओबीसी महिला -- ओबीसी
वार्ड 17 -- अनारक्षित --------- ओबीसी
वार्ड 18 -- एससी महिला ---- अनारक्षित
वार्ड 19 -- ओबीसी महिला --- ओबीसी महिला
वार्ड 20 -- एससी महिला ---- अनारक्षित
वार्ड 21 --- ओबीसी --------- ओबीसी महिला
वार्ड 22 -- महिला ---------- अनारक्षित
वार्ड 23 -- पिछडा वर्ग ------ महिला
वार्ड 24 -- एससी ----------- अनारक्षित
वार्ड 25 -- अनारक्षित ------ एससी महिला
वार्ड 26 --- महिला --------- अनारक्षित
वार्ड 27 -- एससी महिला -- महिला
वार्ड 28 -- एससी महिला -- अनारक्षित
वार्ड 29 -- अनारक्षित ------ एससी महिला
वार्ड 30 -- महिला --------- महिला
वार्ड 31 --- महिला -------- अनारक्षित
वार्ड 32 -- पिछडा वर्ग ----- अनारक्षित
वार्ड 33 -- अनारक्षित ------ महिला
वार्ड 34 -- एससी ----------- एससी महिला
वार्ड 35 -- ओबीसी --------- महिला
वार्ड 36 --- महिला --------- ओबीसी
वार्ड 37 -- अनारक्षित ------ ओबीसी
वार्ड 38 -- ओबीसी महिला -- अनारक्षित
वार्ड 39 -- एससी ------------ एससी महिला
वार्ड 40 -- अनारक्षित ------- अनारक्षित
वार्ड 41 --- एससी ----------- एससी महिला
वार्ड 42 -- अनारक्षित ------- एससी
वार्ड 43 -- ओबीसी ---------- अनारक्षित
वार्ड 44 -- अनारक्षित ------- एससी
वार्ड 45 -- एससी ------------ एससी महिला
वार्ड 46 --- ओबीसी महिला -- ओबीसी
वार्ड 47 -- अनारक्षित -------- अनारक्षित
वार्ड 48 -- महिला ------------ एससी
वार्ड 49 -- अनारक्षित -------- एससी
कुल आरक्षण -- तब ---- अब
एससी महिला ------ 05 ----- 07
एसी --------------08 ---- 06
ओबीसी महिला ---- 05 ----- 05
पिछडा वर्ग --------- 08 ------ 08
महिला ------------07 ----- 07
अनारक्षित ---------- 16 ----- 16