फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election : चंद्रशेखर ने किया रोड शो, बोले- भाजपा विकास करती तो आज हिंदू-मुसलमान के नाम वोट नहीं मांगते

Fri, 11 Feb 2022 02:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

चंद्रशेखर ने रोड शो के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा नेताओं द्वारा जनता से किए गए वादे आज तक पूरे नहीं हुए। कहा यदि भाजपा ने विकास किया होता तो आज हिंदू और मुसलमान के नाम पर वोट नहीं मांगते। 
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में रोड शो करते आसपा प्रमुख चंद्रशेखर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। खुली गाड़ी में सवार चंद्रशेखर का जगह-जगह स्वागत भी हुआ। उन्होंने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की अपील जनता से की।

विज्ञापन


रोड शो के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठ की सरकार है। पूर्व के चुनावों में भाजपा नेताओं द्वारा जनता से किए गए वादे आज तक पूरे नहीं हो सके हैं। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में विकास किया होता तो वह विकास के नाम पर वोट मांगते, हिंदू और मुसलमान के नाम पर नहीं।

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा समाज को हिंदू और मुसलमान में बांटने वालों को सत्ता से बाहर करके ही समाज में सौहार्द कायम किया जा सकता है। आजाद समाज पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि चंद्रशेखर सभी प्रत्याशियों के लिए इस तरह के रोड शो और सभाएं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें