फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बारिश होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम बुधवार को अचानक बदल गया। सुबह धूप निकली परंतु दोपहर में बादल घिर आए और बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड में इजाफा हो गया। शाम को शीतलहर का भी प्रकोप रहा। वहीं, बृहस्पतिवार को बरसात होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद सर्दी का प्रभाव कम नहीं हुआ। वहीं, हल्की बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित रहा। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें