इंदिरा गांधी होतीं तो अलग जवाब देतीं
इमरान मसूद ने कहा कि यदि आज इंदिरा गांधी होतीं तो बांग्लादेश को उसी की भाषा में जवाब दिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने बांग्लादेश को डीजल देने का समझौता किया है, जबकि बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाए तो बांग्लादेश घुटनों पर आ जाएगा।
मनरेगा को कमजोर किया गया
मनरेगा पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि भाजपा ने इसे अपनी विफलताओं का स्मारक बताया था, लेकिन कोरोना काल में यही योजना गरीबों और मजदूरों के लिए संजीवनी बनी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को खत्म करने की दिशा में कदम उठाए हैं और नए नियमों में राज्यों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है।
वोट कटौती पर जताई चिंता
एसआईआर और वोट कटने के मुद्दे पर इमरान मसूद ने कहा कि अब तक करीब 2.70 करोड़ लोगों के वोट काटे जा चुके हैं। लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने वोट के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए फार्म-6 भरें और लोकतंत्र की रक्षा करें।
कांग्रेस के 70 वर्षों के कार्य गिनाए
प्रेसवार्ता के दौरान इमरान मसूद ने कांग्रेस के 70 वर्षों के शासनकाल में किए गए विकास कार्यों को भी सामने रखा और भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली समेत अनेक कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।