फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट समाज को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण दें केंद्र सरकार: नीरपाल

विज्ञापन
हकीकत नगर में आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेते अखिल भारतीय जाट महांसघ के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय जाट महासंघ की मासिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि जाट समाज को केंद्रीय सेवाओं में ओबीसी वर्ग का आरक्षण दिया जाए। उन्होंने आरक्षण मिलने तक आंदोलन करते रहने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि जब तक जाट बिरादरी को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण नहीं मिल जाता तब तक संगठन के कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि जाट समाज आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। इस बात की पुष्टि यूपीए सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट में भी हो चुकी है। इसी आधार पर कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार ने जाट समाज को ओबीसी के तहत केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण दिया था। जिसे मोदी सरकार के ढुलमुल रवैये के चलते सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका डालकर जाट समाज को आरक्षण दिलवाएं। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश सचिव सुदेश सिंह और जिलाध्यक्ष अरविंद मलिक ने हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज झूूठे मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए। इस दौरान सतीश चौधरी, केपी सिंह, नरेंद्र सिरोही, सुरेशपाल, तरुण मलिक, श्रवण बालियान, रिशभ सिंह, अगम तोमर, विजय, रामकुमार, नरेंद्र, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें