फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई, सीएम ग्रिड सड़क के नए नाम का रखा प्रस्ताव

Fri, 26 Dec 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर कलक्ट्रेट तिराहे पर कार्यक्रम हुआ। वहां से हकीकत नगर, दीवानी कचहरी तक(सीएम ग्रिड) के मार्ग का नाम पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रखने का प्रस्ताव किया गया।
विज्ञापन


महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत है। वह राजनीति के अजातशत्रु थे। उनकी कार्यशैली के प्रशंसक विपक्षी नेता भी थे। देश ने उनके नेतृत्व में शक्तिशाली राष्ट्र की नई पटकथा लिखी। उनकी स्मृति में सीएम ग्रिड के तहत बनने वाली सड़क का नाम उनके नाम पर रखने का प्रस्ताव भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने किया है।
विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पोखरण परमाणु परीक्षण किए गए। इससे देश परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र की श्रेणी में सम्मिलित हुआ। अटल जन्मशताब्दी कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल, एससी आयोग सदस्य महिपाल वाल्मीकि, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, नरेश सैनी, पूर्व महापौर संजीव वालिया, गौरव गर्ग, विपिन कुमार, योग चुघ, डॉ. नीलू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें