70वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शिक्षण संस्थाओं में हर्षोल्लास से मनाया गया। ध्वजारोहण उपरांत छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर वीर बलिदानियों को गाथाओं को याद किया।
श्रम बलिदानी छात्र स्मारक पब्लिक स्कूल रणखंडी में अध्यक्ष रेखा सिंह तंवर, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और प्रधानाचार्य संदीप पुंडीर, प्राथमिक विद्यालय नंबर 11 में प्रधानाध्यापिका शहला नाज, श्री देवीकुंड संस्कृत महाविद्यालय में अध्यक्ष अनिल कंसल व कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, आर.डी. इंटरनेशनल एकेडमी तलहेड़ी बुजुर्ग में प्रधानाचार्य शिवानी जैन, श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य विजय गुप्ता, स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में चेयरमैन साद सिद्दीकी और अहमद सिद्दीकी, टिंवकल स्टार पब्लिक स्कूल फुलास अकबरपुर में चेयरमैन माजिद अली, प्रिंसिपल मौ. तारिक, वीके बालकुंज प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य कृष्णा अग्रवाल, सविता जैन, नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में सईद अहमद, एसकेपी हैप्पी स्कूल में प्रबंधक कैलाशो रानी, बेनिसन स्कूल में गुलाम साबिर, प्रधानाचार्य एन.डी. शर्मा, आरके पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य एन सिंह, पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय कुलसत में ग्राम प्रधान नवदेश त्यागी, सह समन्वयक राजीव जैन ने ध्वजारोहण किया।
दून वैली पब्लिक स्कूल में चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, प्रधानाचार्य सीमा शर्म ने ध्वजारोहण किया। दून वैली पब्लिक स्कूल में फ्रीडम रन ऑन व्हीलस का आयोजन किया गया। सोमवार को टेलीफोन एक्सचेंज से रैली को सीओ योगेंद्र पाल सिंह और कोतवाल बिजेंद्र सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मेन बाजार से होते हुए हनुमान चौक पहुंची। स्कूल में आकर संपन्न हुई।
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में एसडीएम डीपी सिंह, मेपल्स एकेडमी में प्रधानाचार्य पीएस ग्रेवाल, माइल स्टोन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक देवीदयाल शर्मा, दून हिल्स एकेडमी में चेयरमैन डॉ. प्रदीप वर्मा, प्रधानाचार्य कंवल ओबराय, आर्यन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रभात राणा, प्रधानाचार्य रचना राणा, देवबंद पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कुलदीप चौहान, केएल जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य यशपाल सिंह त्यागी, श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अरुण गोयल, एचएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सतीश कौशिक, इस्लामिया इंटर कॉलेज में प्रबंधक अधिवक्ता रिजवानुलहक व प्रधानाचार्य शमीम मुर्तजा फारूकी, इस्लामिया डिग्री कॉलेज में चेयरमैन डॉ. अजीम उल हक, देवबंद कॉलेज ऑफ हॉयर एजूकेशन में चेयरमैन डॉ. कमरूज्जमा कुरैशी, जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में प्रशासक डॉ. अनवर सईद व अख्तर सईद, इंफिनिटी इंस्टीट्यूट में डायरेक्टर मौ. आकिल, चेयरमैन अरविंद सिंघल, श्री जैन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. सुशील पुंडीर, आदर्श इंटर कॉलेज तलहेड़ी बुजुर्ग में प्रबंधक मा. शीशपाल चौधरी, श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज चंदेना में प्रधानाचार्य ओमनाथ, किसान एग्री इंटर कॉलेज गोपाली में प्रधानाचार्य इंतखाब आलम ने ध्वजारोहण किया।
नूरपुर स्थित लाला पूरणचंद साहनी मेमोरियल इंटर कॉलेज में त्रिवेणी चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना अनिल त्यागी ने ध्वजारोहण किया। अतिथियों ने 10वी और 12वी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। जयपाल सिंह राणा, एसपी सिंह, गिरीश कोहली, राजीव त्यागी, चंदन सिंह, धीरज पुंडीर, आरएस कुंवर, एके जैन, अनिल सिंह, अनवर सिंह रहे।
एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह व सीओ योगेंद्रपाल सिंह, तहसील में तहसीलदार आलोक गुप्ता, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र यादव, राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना, बीडीओ कार्यालय में बीडीओ अंबरीश कुमार, एक्सईएन दफ्तर पर अधिशासी अभियंता जागेश कुमार, नगरपालिका में ईओ पवन कुमार, सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके मिश्रा, सहकारी गन्ना समिति में चेयरमैन प्रविंद्र सिंह और विशेष सचिव रामनरेश शर्मा ने, इंडस्ट्रियल इस्टेट में इंडस्ट्रियल इस्टेट वेलफेयर को-आपरेटिव सोसाइटी के सभापति अमित सिंघल ने, जनकल्याण मंच कार्यालय पर सभासद खेमकरण कश्यप, ओमपाल सिंह, कपड़ा एसोसिएशन कार्यालय पर अध्यक्ष मुकेश जैन, महामंत्री इनाम अहमद, विवेक विहार स्थित महाराणा प्रताप चौक पर चौकी प्रभारी सचिन शर्मा, शशी त्यागी, सर्वजन उत्थान समिति कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानी आचार्य विश्वंभर देव शास्त्री ने तिरंगा झंडा फहराया।