फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सीबीएसई की परीक्षाएं आज से, पहले दिन गणित का पेपर

Tue, 17 Feb 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सीबीएसई की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। पहले दिन दसवीं की गणित की परीक्षा होगी, जिसके लिए जिलेभर में 33 केंद्र बनाए गए हैं। जनपद में सीबीएसई के करीब 120 स्कूल हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 33 केंद्र बनाए गए हैं। सुविधा संपन्न स्कूलों को केंद्र बनाने में प्राथमिकता दी गई है। परीक्षा केवल एक पाली में होगी, जिसका समय सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 ही रहेगा। मंगलवार को पहली परीक्षा दसवीं की गणित विषय की होगी। जिला समन्वयक एवं आशा मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी, लेकिन केंद्रों में एंट्री सुबह नौ बजे से शुरू होगी।
ऐसे में परीक्षार्थियों को चाहिए कि वह नौ बजे तक केंद्रों पर पहुंच जाएं। सभी परीक्षार्थियों को अपने स्कूल की यूनिफॉर्म में प्रवेशपत्र के साथ पहुंचना होगा। परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, पेजर आदि पर प्रतिबंध रहेगा। नकलविहीन परीक्षा कराने की लिए व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इसके अलावा परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें