फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो सीबीआई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूूज एजेंसी
सहारनपुर। हाथरस कांड की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराने सहित अन्य कई मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आप के जिलाध्यक्ष आदित्य गर्ग ने कहा कि हाथरस में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना योगी सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है। योगी सरकार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। आप सांसद संजय सिंह पर पुलिस सुरक्षा के बावजूद स्याही फेंकने और दिल्ली के डिप्टी स्पीकर राखी बिडला, दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, पंजाब के नेता हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल लाला पर पुलिस सुरक्षा में हुआ हमला उप्र सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने हाथरस के पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने, सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में मामले की जांच कराने की मांग की। इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा, शफीउल्ला सिददीकी, सतेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार मक्कड, उमर सिंह, हरपाल सिंह, मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें