फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी ही कोरोना से बचाव का बेहतर तरीका

विज्ञापन
पदमश्री भारत भूषण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सावधानी ही कोरोना से बचाव का बेहतर तरीका
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना का खतरा कितना भी बड़ा हो, मगर इसे हम थोड़ी सी समझदारी से हरा सकते हैं। फिजिशियन डॉक्टर संजीव मिगलानी ने बताया कि वायरस की चेन यानी संक्रमण को रोकने के लिए अगले कम से कम दो सप्ताह देश को समर्पित करने होंगे। हमें सरकार और चिकित्सा विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करना होगा। यदि जनता ने एडवाइजरी का पालन नहीं किया तो परिणाम भारी पड़ सकते हैं।
स्वस्थ व्यक्ति ही घर से निकले
डॉक्टरों का कहना है कि लॉकडाउन का पालन करें। यदि कोई जरूरी सामान जैसे दूध, सब्जी, आटा या दवा लेने के लिए जाना है, तो स्वस्थ व्यक्ति ही घर से निकले। यदि किसी को किसी प्रकार का संक्रमण है, तो वह घर पर ही रहे। 60 साल से अधिक आयु, डायबिटीज, दिल के मरीज घर से न निकलें।
विज्ञापन

खाने में करें इसका इस्तेमाल
कोरोना वायरस सबसे अधिक प्रभाव कम इम्युनिटी वाले लोगों पर डालता है, जिनमें दिल और डायबिटीज के मरीज और 60 साल से अधिक आयु के लोग शामिल हैं। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पौष्टिक और विटामिन-सी वाले फल जैसे संतरा, मौसमी, नींबू, आंवला और अनार का अधिक से अधिक सेवन करें। हरी सब्जियां ज्यादा खाएं।
आर्सेनिक एलबम-30 भी कारगर
कोरोना वायरस के असर की रोकथाम के लिए होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एलबम-30 कारगर है। होम्योपैथिक चिकित्सक डा. आरएस त्यागी ने बताया कि आर्सेनिक एलबम-30 को केंद्र सरकार और आयुष मिनिस्ट्री भी पास कर चुकी है। उन्होंने बताया कि दवा की शीशी अधिक महंगी भी नहीं है। दवा का सेवन दिन में दो बार सुबह खाली पेट और शाम को भोजन से करीब 20 मिनट पहले पांच से आठ बूंद पांच चम्मच पानी में डालकर करना है। ऐसा तीन से पांच दिन तक कर सकते हैं।
विज्ञापन

मंडूक आसन और सूर्य नमस्कार करें: पद्मश्री
योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण की सलाह है कि लोग कोरोना से बचने के लिए सरकार की एडवाइजरी का पालन करने के साथ ही योग की क्रियाएं अपना कर कोरोना के असर से बच सकते हैं। मंडूक आसन मेंढक से लिया गया है। मेंढक बिना कुछ खाए छह माह तक अपनी इम्युनिटी बनाकर रख सकता है। मंडूक आसन से इम्युनिटी बढ़ती है। साथ ही उन्होंने विटामिन-सी के लिए नींबू का सेवन पानी में मिलाकर करने की सलाह दी।
बचाव और सावधानियां
-भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने और लोगों के टच में आने से बचें।
-शादी और पार्टियों के आयोजन न करें।
-खांसी-जुकाम होने पर मास्क लगाएं और एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखें।
-हाथों को बार-बार कम से कम 20 सेकेंड तक अच्छे से धोएं।
-किसी से हाथ न मिलाएं, दूर से ही नमस्ते करें।
-बिना धोएं हाथों को आंख और मुंह पर ना लगाएं।

डा संजीव मिगलानी- फोटो : SAHARANPUR

डा आरएस त्यागी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें