फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में ढील पर तोड़े यातायात नियम, 200 के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में ढील पर तोड़े यातायात नियम, 200 के काटे चालान
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉकडाउन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने थोड़ी देेर के लिए नरमी बरती तो लोगों ने नियमों की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती कर गलत तरीके से वाहन चलाने और धारा 144 लागू का उल्लंघन करने में 200 से अधिक चालकों के चालान काटे।
कोरोना को लेकर सख्ती के लिए सोमवार की सुबह से ही जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी देहात विश्रा सागर मिश्र, एसपी सिटी विनीत भटनागर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार और नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी सहित जनपद के सर्किल के सीओ, थाना प्रभारी, तहसील स्तर के अधिकारी और कर्मचारी दौड़ते रहे। जबकि महानगर में डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी और नगर मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट तिराहा, दीवानी तिराहा, घंटाघर सहित प्रमुख चौराहों पर मौजूद रहे। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाई गई। सुबह के समय लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान खरीदने के लिए पुलिस-प्रशासन ने ढील दी तो बड़ी संख्या में सड़कों पर वाहन उतर आए। इसके बाद प्रशासन ने धारा 144 का उल्लंघन करने और नियमों के विरूद्घ वाहन चलाने पर 200 से अधिक लोगों के चालान काटे। इस दौरान कई वाहनों को सीज भी किया गया।
विज्ञापन

---------------------
रोककर की पूछताछ
सहारनपुर। शहर में प्रमुख चौराहों पर तैनात पुलिस ने लोगों को रोककर पूछताछ की। जो लोग दवाएं लेने या तबियत खराब होने की वजह से अस्पताल जा रहे थे, उनको जाने दिया और बाकियों को चेतावनी देकर वापिस भेजा गया।
---------------------
मेडिकल स्टोरों की चेकिंग
सहारनपुर। महानगर में नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मेडिकल स्टोरों की तलाशी ली। साथ ही संचालकों को उचित मूल्य पर दवाएं, मास्क, सैनिटाइजर बेचने की हिदायत दी। नगर मजिस्ट्रेट मेडिकल स्टोरों से संबंधित बिल भी चेक किए।
विज्ञापन

--------------------
बोले डीएम
जनपद में लॉकडाउन है। लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए, जो भी शासन-प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
--------अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
---------------
बोले एसएसपी
जनपद में अलर्ट जारी है। सावधानी सबसे बड़ा बचाव है। इसलिए नागरिकों को लॉकडाउन में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करनी चाहिए। बेवजह घर से बाहर न निकले। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।------दिनेश कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें