प्रोविजन स्टोर कारोबारी विकास गोयल
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद आज से शुरू हुए अनलॉक-2 को लेकर लोगों ने अपनी राय रखी। लोगों ने कहा कि सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, लेकिन शासन-प्रशासन ऐसी व्यवस्था बनाए कि जिससे कारोबार भी चलता रहे और कोरोना से भी बचाव हो सके।
मंगलवार को अमर उजाला ने आम नागरिक और कारोबारियों से अनलॉक-2 को लेकर बात की। कोर्ट रोड पर प्रोविजन स्टोर चलाने वाले विकास गोयल का कहना है कि प्रधानमंत्री ने सावधानी बरतने की अपील की है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। रामनगर पठानपुरा निवासी अनिल सिंह का कहना है कि नवंबर तक प्रधानमंत्री ने राशन निशुल्क उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की है, जो जनहित में है, लेकिन ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे कारोबार भी चलता रहे और कोरोना से भी बचाव हो। वुडकार्विंग बाजार के कारोबारी सुजाउर्रहमान का कहना है कि कोरोना काल में हर कोई संकट में है। व्यापार काफी हद तक खत्म हो गया है, लेकिन हम सबको मिलकर कोरोना से जंग जीतनी है। इसलिए अनलॉक-2 में भी शासन और प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। रायवाला बाजार के कपड़ा कारोबारी बिट्टू मिगलानी ने कहा कि अनलॉक-2 में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। देखने में आ रहा है कि कहीं न कहीं लोग भी लापरवाही बरत रहे हैं, जिस वजह से संक्रमण फैल रहा है। हमें पूरी तरह शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए। गुरुद्वारा रोड के होटल कारोबारी विपिन सलूजा और सराफा बाजार के सराफा कारोबारी शेखर कर्णवाल ने सरकार के फैसले की सराहना की, साथ ही लोगों से भी कोरोना से जारी जंग में सरकार का सहयोग करने की अपील की।
फास्ट फूड कारोबारी अनिल कुमार सिंह- फोटो : SAHARANPUR
वुडकार्विंग कारोबारी सुजाउर्रहमान- फोटो : SAHARANPUR
होटल कारोबारी विपिन सलूजा- फोटो : SAHARANPUR
कपड़ा कारोबारी बिट्टू मिगलानी- फोटो : SAHARANPUR
सराफा कारोबारी शेखर कर्णवाल- फोटो : SAHARANPUR