जिला जज सहारनपुर, जिलाधिकारी सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा जिला कारागार का
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला जज सर्वेश कुमार, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बंदियों के हालात के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सभी मानकों के अनुपालन की हिदायत दी।
उन्होंने बंदियों के खानपान, चिकित्सा सहित अन्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली। जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. विरेश शर्मा ने कहा कि जेल में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां अपनाने के साथ ही लगातार निगरानी भी की जा रही है। पिछले दिनों जेल में बंद गैंगस्टर और इससे पहले एक बंदी को कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद से ही जिला प्रशासन और अन्य टीमें लगातार नजर रख रही हैं। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से भी टीम ने दो बार जेल में पहुंचकर बंदियों की हालत के बारे में पूछताछ की थी।