फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गोकश पकड़े, जिंदा गोवंश, मांस बरामद

विज्ञापन
गंगोह पुलिस की गिरफ्त में आए गौकशी के आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर तीन गोकशों को धर दबोचा। एक गोवंश को जिंदा बचा लिया गया। मौके से एक क्विंटल मांस एवं उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान किया है।
विज्ञापन

सीओ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर करनाल हाईवे पर मोहड़ा गेट के समीप पुलिस ने छापा मारा। घेराबंदी करके गोवंश कटान में लगे तीन लोगों को पकड़ा गया। मौके से एक क्विंटल मांस और गोकशी में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद किए। मौके पर कटान के लिए बांधे गए एक गोवंश को मुक्त कराया। पशु चिकित्सक की जांच में बरामद मांस के गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पकड़े गए आरोपियों मोहल्ला कुरैशियान निवासी अजीम, नया कुंडा निवासी इस्तखार और अब्दुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान किया गया। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इसके अलावा गांव शकरपुर साकरौर निवासी वांछित आरोपी नीटू को पकड़ कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें