फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सर्दी की दस्तक से बढ़े मोतियाबिंद के ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी के दस्तक देते ही मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है। एसबीडी जिला अस्पताल की नेत्र सर्जरी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने 100 से अधिक ऑपरेशन हुए हैं। आगे सर्दी में यह आंकड़ा 150 के पार पहुंचने का अनुमान है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दियों में ऑपरेशन कराने से पसीने के संक्रमण, धूल और धूप का खतरा न के बराबर रहता है।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस लाल बताते हैं कि ऑपरेशन के बाद आंखों को पसीने, धूल, धूप या तेज रोशनी से बचाना होता है, ताकि आंख सुरक्षित रहे और सामान्य होने तक कोई दिक्कत न रहे। गर्मियों के दिनों में यह तीनों समस्याएं बनी रहती है। इसलिए सर्दियों में ऑपरेशन आरामदायक कराना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनु तनेजा ने बताया कि पिछले माह से ही सर्जरी कराने वालों की कतार लगी है। अक्तूबर में 100 से अधिक ऑपरेशन हुए थे। अक्तूबर से मार्च तक हर महीने मोतियाबिंद के ऑपरेशन बढ़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें