सहारनपुर। चंद्रनगर में बदमाशों ने एक महिला से नगदी से भरा पर्स लूट लिया, जबकि इसी क्षेत्र के अहमदबाग में एक महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस आरोपियों की शनाख्त का प्रयास कर रही है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रनगर में एक महिला रिश्तेदारी में आई थी। रिश्तेदारों के घर से लौटते समय बदमाशों ने महिला से पर्स लूट लिया, जिसमें 60 हजार रुपये की नगदी बताई जा रही है। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
वहीं, वसंत विहार निवासी सुनीता मोहल्ला अहमदबाग स्थित डेयरी पर दूध लेने गई थी। वह जब लौट रही तो अहमदबाग में ही बाइक सवार बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। एक मकान पर लगे सीसीटीवी में बदमाश कैद हो गए है। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा।