फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार, 8.5 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। बूंदाबांदी और दिन भर बादल छाए रहने से मौसम सर्द हो गया। अधिकतम तापमान में 8.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस सीजन में अब तक सोमवार सबसे ठंडा दिन रहा।
सोमवार सुबह जब लोग जागे तो आसमान काली घटाओं से घिरा नजर आया। शीतलहर के साथ सुबह दस बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। करीब आधा घंटे की बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान रविवार के समान 09 डिग्री सेल्सियस ही रहा, लेकिन जो अधिकतम तापमान एक दिन पहले रविवार को 22.5 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

इसका नतीजा यह रहा कि लोग दिन भर गर्म कपड़ों में नजर आए। बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीद भी बढ़ गई है। नेहरू मार्केट और शहीद गंज में ग्राहक स्वेटर और जैकेट के साथ ही गर्म टोपी और दस्ताने आदि खरीदने पहुंचे। मौसम विभाग ने मंगलवार को बादल छटने का अनुमान जताया है, लेकिन जनपद में 27 और 28 दिसंबर बारिश होने की भी उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

n मासूमों को छुट्टी का इंतजार : 23 दिसंबर बीत चुका है, लेकिन अभी तक ज्यादातर स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां शुरू नहीं हुई हैंं, जबकि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय तक सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं में 21 दिसंबर से पांच जनवरी तक अवकाश की घोषणा कर चुका है। सोमवार को अनेक स्कूलों के बच्चे बूंदाबांदी के बीच ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें