फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में धक्का देने का मामला: बड़े भाई का शव मिला, छोटे की तलाश जारी, पढ़ें-क्या है पूरी घटना

Thu, 18 May 2023 03:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में बड़े भाई को गंगनहर में धक्का देने का आरोपी छोटा भाई पुलिस अभिरक्षा से छूटकर गंगनहर में कूद गया। पुलिस की कई टीमें दोनों की तलाश में जुटी थीं। 
विज्ञापन
आरोपी छोटा भाई बाएं व बड़ा भाई दाएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए युवक को गंग नहर में धक्का देने का आरोपी छोटा भाई भी पुलिस से छूटकर नहर में कूद गया। रविवार से गायब माली गांव के युवक आवेश का शव गगनहर से पुलिस ने बरामद कर लिया है। आवेश की हत्या का आरोप उसी के छोटे भाई शोएब पर लगा है। शोएब भी पुलिस से छूटकर गंग नहर में कूद गया था जिसकी तलाश रुड़की गंग नहर में अभी जारी है।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि दो दिन की मेहनत के बाद गोताखोरों की मदद से गुरुवार सुबह को आवेश का शव गंगनहर से बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: RAPIDX: दुहाई डिपो पहुंची दसवीं रैपिड रेल, जून में उद्घाटन की तैयारी, पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी
विज्ञापन


छोटे भाई शोएब के शव की भी तलाश की जा रही है। मंगलवार शाम को शोएब को शिन्नाख्त कराने के लिए गगनहर लाया गया था जहां पर पुलिसकर्मियों से छूट कर नहर में कूद गया था। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


 प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि शाम तक शव को सहारनपुर लाया जा सकता है। वहीं माली गांव मे आवेश का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ घर पर आनी शुरू हो गई है। घर की महिलाओ का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें