फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन को हादसे का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कूडे़ से ईंधन बनाने का मामला : पुलिस-प्रशासन को हादसे का इंतजार
विज्ञापन

सहारनपुर। घोघरेकी गांव में टायर की राख, पॉलिथीन के कचरे और केमिकल मिलाकर ईंधन बनाने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने में सुस्ती बरत रहा है। केमिकल के दुर्गंध से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो रहा है। यह दुर्गंध गांव के लोगों को सांस का मरीज बना रहा है। पुलिस की जांच में अवैध रूप से ईंधन तैयार करने का खुलासा हो हुआ है।
घोघरेकी गांव के ग्रामीणों ने एसएसपी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। गांव में स्थित प्लाट में कुछ लोग अवैध से रूप से ज्वलनशील पदार्थ, टायर की राख और केमिकल मिलाकर ईंधन तैयार करते हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि यह ईंधन भट्टे में सप्लाई किया जा रहा था। एक फरवरी की देर शाम भी सामग्री के मिश्रण के दौरान पूरे गांव जहरीली गैस फैल गई थी, जिससे बच्चे और बुजुर्ग सांस लेने में परेशानी के कारण बेहोश हो गए थे। सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका-मुआयना किया था। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना गांव में दुर्गंध उठती है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सोमवती, रामपाल, सीमा, चंद्रपाल, गुलबहार, साजिद, मुकीम, नजमा, काला, साजिद, मोहम्मद अलताफ, चंद्रपाल अहमद, सीमा, मोहम्मद सोहबान मौजूद रहे।
-------------
जमीन में दबवाया था केमिकल, होगी कार्रवाई
सहारनपुर। पुलिस ने घोघरेकी गांव में एक फरवरी को मौके पर पहुंचकर जांच की थी। केमिकल को मिट्टी में दबवाकर आरोपियों को हिदायत दी थी, लेकिन कुछ दिन आरोपियों ने कार्य बंद रखा। अब दोबारा ईंधन बनाना शुरू कर दिया है। उस दिन ग्रामीणों ने कार्रवाई को लेकर हंगामा भी किया था। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें