फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के अधिवक्ता पुत्र ने मुकदमे को बताया साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
1.90 करोड़ रुपये हड़पने का मामला : विधायक के बेटे ने केस को बताया साजिश
विज्ञापन

सहारनपुर। खनन पट्टे में साझीदार बनाने के नाम पर 1.90 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में जांच के लिए गुरुग्राम पुलिस सहारनपुर पहुंच सकती है। उधर, दर्ज हुई रिपोर्ट को सपा विधायक संजय गर्ग के पुत्र अधिवक्ता पुण्य गर्ग ने मामले को साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि उनके पिता की राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए ऐसे तथ्यहीन आरोप लगाए गए हैं।
तीन दिन पहले गुरुग्राम के सेक्टर-14 में रहने वाले राजकपूर यादव ने पुण्य गर्ग, योगेश कुमार कच्छल, देहरादून निवासी आरएसपी सिंह, सर्वेश कुमार, दीपक कुमार मार्तोलिया और तुषार मार्तोलिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उत्तराखंड के बुग्गावाला में खनन पट्टे में साझीदार बनाने के लिए उससे दो करोड़ रुपये की रकम ली गई थी। खनन पट्टा संचालित होने पर उन्हें मुनाफा नहीं दिया और रकम वापस मांगने पर सिर्फ 10 लाख रुपये दिए। बाकी 1.90 करोड़ रुपये नहीं लौटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सपा विधायक संजय गर्ग के पुत्र पुण्य गर्ग ने कहा यह शिकायत साजिश है। शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति से उनके पिता के संबंध होने का पता चलने पर गुरुग्राम निवासी राजकपूर और सन्तरपाल कोरोना काल में उनके पास आए थेे। पहले से चल रहे विवाद में समझौते को लेकर वार्ता की थी, लेकिन नीयत खराब होने के कारण समझौता नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें