फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नकली दूध, घी और क्रीम बनाने वालों पर मुकदमा

Fri, 30 May 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थ में मिलावट करने वाले मिलावटखोरों पर कानूनी शिकंजा कस दिया है। छह माह में विभाग ने नकली दूध, घी और क्रीम तैयार कर बेचने वाले पांच व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जबकि पनीर की आठ फैक्टरियों को बंद किया है। इससे मिलावटखोर बेनकाब हुए।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थ में मिलावट करने वाले मिलावटखोरों की पहचान अब उजागर की जाएगी। मिलावट की पुष्टि होने पर उनकी फोटो चौराहों पर चस्पा की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग इसको अमली जामा पहनाने की कवायद में जुट गया है। छह महीने में 30 बड़ी कार्रवाई की। रसूलपुर, तीतरों के धानवा, मिर्जापुर पाडली, गंगोह के नया कुंडा और सरसावा के नवादा में नकली दूध, क्रीम और घी बनाने वाली फैक्टरियों का भंडाफोड़ किया था।
इन फैक्टरी संचालकों के खिलाफ विभाग ने संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया। इनके अलावा रामपुर मनिहारान में छह, बेहट और शेखपुरा कदीम में एक-एक पनीर की फैक्टरी पकड़ी थी। रामपुर मनिहारान में एक सॉस बनाने वाली फैक्टरी पर भी कार्रवाई की थी। इन जगहों से विभाग ने 11.68 लाख रुपये कीमत का 16 हजार 333 किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त किया। सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले 22 हजार 333 किलोग्राम खाद्य पदार्थ नष्ट कराया। इसकी कीमत 18.86 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें