फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा पर बेटे की संदिग्ध मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Oct 2025 09:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

पंचकूला में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और बेटी समेत परिवार के खिलाफ बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत को लेकर हत्या व साजिश का केस दर्ज। सोशल मीडिया वीडियो और डिजिटल साक्ष्य जांच के लिए एसआईटी गठित।

विज्ञापन
पूर्व डीजीपी मुस्तफा पर बेटे की संदिग्ध मौत का केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा और उनके परिवार के खिलाफ उनके बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मलेरकोटला निवासी शमसुद्दीन चौधरी की शिकायत पर हुई।

विज्ञापन



शिकायत में आरोप लगाया गया कि अकील की मौत सामान्य नहीं थी और इसके पीछे परिवार के कुछ सदस्यों की साजिश हो सकती है। अकील ने 27 अगस्त को एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए और अपने जीवन को खतरे में बताया।

यह भी पढ़ें: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: दो बच्चों की मां ने रिश्ते के देवर संग खाया जहर, छह दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सोशल मीडिया वीडियो, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज किया। पंचकूला डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 16 अक्तूबर को अकील को सेक्टर-4 एमडीसी स्थित घर में मृत पाया गया था। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध बात नहीं मिली थी, लेकिन वायरल वीडियो और नई शिकायत के बाद पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की।

यह भी पढे़ं: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: दो बच्चों की मां ने रिश्ते के देवर संग खाया जहर, छह दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था

विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है, जो इस मामले की निष्पक्ष और सबूत आधारित जांच करेगी। एसआईटी की निगरानी एसीपी रैंक के अधिकारी करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें