फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: ट्रक ड्राइवर का शव सहारनपुर में मिला, 25 दिन के बेटे के सिर से उठ गया पिता का साया, ये बोली पत्नी

Tue, 21 Oct 2025 02:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

मुजफ्फरनगर निवासी सुहेब की कार शामली में जली हुई अवस्था में मिली थी। अब सुहेब का शव बरामद होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। दो थानों की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
सुहेब की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर निवासी ट्रक ड्राइवर सुहेब का शव सहारनपुर के मोहंड चौसाना क्षेत्र में मिला है। वह 10 अक्तूबर को शामली के चौसाना क्षेत्र से लापता हो गया था। 25 दिन पूर्व ही सुहेब की पत्नी तमन्ना ने बेटे को जन्म दिया था। सहारनपुर के साथ-साथ झिंझाना पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

सात अक्तूबर को मुजफ्फरनगर के छपार निवासी सुहेब कार बुकिंग पर ले जाने की बात कहकर निकला था। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने 10 अक्तूबर को छपार थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 18 अक्तूबर को सुहेब की कार जली अवस्था में चौसाना क्षेत्र से बरामद हुई थी। 
 

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात सुहेब का शव मोहंड चौकी क्षेत्र में गली सड़ी अवस्था में मिला है। हत्या कर शव को यहां फेंकने की आशंका है। माना जा रहा है कि सहारनपुर में हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसकी कार को चौसाना क्षेत्र में जला दिया था।
 
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुहेब की शादी तमन्ना से हई थी। 25 दिन पूर्व ही तमन्ना ने एक बेटे को जन्म दिया था। उसका रो-रोकर बुरा हाल था। वह कह रही थी कि अब किसके सहारे जियेगी। सोमवार देर शाम सुहेब के शव को खुड्डा गांव में सुपुर्दे खाक किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें