फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलवाने के बहाने लेजाकर युवती से गाजियाबाद में सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार, अन्य फरार

Wed, 21 Oct 2020 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़गांव(सहारनपुर)। नौकरी दिलवाने के बहाने युवती को गाजियाबाद ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने युवती को गाजियाबाद से बरामद कर लिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गांव के ही दो युवक पांच दिन पूर्व नौकरी दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर गाजियाबाद ले गए। युवती के परिजनों ने बड़गांव थाना पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने युवती को तलाशना शुरू किया। इसी के चलते पुलिस ने गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व ही युवती को बरामद कर लिया। युवती ने गाजियाबाद में छह युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके बयान दर्ज कराए गए हैं। तीन आरोपी गांव के ही बताए गए हैं, जबकि तीन आरोपी बाहर के रहने वाले हैं, जिन्हें पीड़िता जानती नहीं है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अरविंद, धर्मेंद्र और राहुल सहित छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी राहुल पुत्र उमेश को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें