फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। खेत में काम करते समय एचटी लाइन क ी चपेट में आए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव दूधला निवासी 40 वर्षीय प्रविंद्र अपने खेत में बुधवार को दोपहर काम कर रहा था। अचानक बिजली का तार टूट कर गिरने से उसके खेत में खड़े गन्ने में आग लग गई। आग लगी देख किसान ने इसकी सूचना अन्य लोगों को फोन पर दी तथा खुद आग बुझाने का प्रयास किया। जैसे ही वह आग बुझाने के लिए गन्ने के खेत में घुसा तो वहां टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे तार के पास बेहोश पड़े देखा। उन्होंने तार को किसी तरह दूर हटाकर प्रविंद्र को बाहर निकाला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि किसान को मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें