फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 1790 किलोमीटर ट्रैक पर दौड़ेंगी कार्गो मालगाड़ी

Sat, 06 Sep 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
विज्ञापन
सहारनपुर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 1790 किलोमीटर ट्रैक पर कार्गो मालगाड़ी जल्द ही रफ्तार भरेंगी। पिछले महीने वेस्ट बंगाल के न्यू कूच बिहार से न्यू कलानौर जंक्शन तक कार्गो मालगाड़ी का ट्रायल किया गया था। मालगाड़ी ने तीन दिन में सफर पूरा किया था।
विज्ञापन

इस समय डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। न्यू खुर्जा से पंजाब के न्यू साहनेवाल की दूरी करीब 401 किलोमीटर की है। इसमें 35 रेलवे स्टेशन हैं। 40 से 45 मालगाड़ियों का प्रतिदिन संचालन हो रहा है। इनके जरिए कोयला, गेहूं और अन्य सामान देश के दूसरे राज्यों से आ रहा है, लेकिन पहली बार 20 अगस्त को विशेष कार्गों मालगाड़ी का संचालन किया गया था।
इसमें गेहूं रखने वाले बोरियों को भेजा गया था। वहीं, कॉरिडोर के लिए दूसरी बड़ी उपलब्धि सामान अनलोडिंग की थी। 30 कोच की मालगाड़ी में रखे गए सामान को छह घंटे में जंक्शन में उतार लिया था। कार्गो मालगाड़ी के संचालन से सामान एक से दूसरी जगह पर सुरक्षित पहुंचेगा।
विज्ञापन

बढ़ेगा व्यापार, व्यापारियों को मिलेगी राहत
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने माल ढुलाई के क्षेत्र में दक्षता, गति और विश्वसनीयता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में नई शुरुआत की है। पिछले महीने हुए कार्गो मालगाड़ी का ट्रायल भी सफल रहा। अब जल्द ही मालगाड़ी के साथ ही हाईस्पीड कार्गो मालगाड़ी का भी संचालन होगा। इसके लिए डीएफसीसी ने तैयारी शुरू कर दी है।
पिछले महीने डीएफसीसी के ट्रैक पर हाईस्पीड कार्गो मालगाड़ी का न्यू कूच बिहार से न्यू कलानौर तक ट्रायल हुआ था। 1790 किलोमीटर की दूरी को ट्रेन ने तीन दिन में पूरा किया था। ट्रायल सफल रहा था। - पंकज कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, डीएफसीसीआईएल, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें