फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह सहायक नर्सिंग अधीक्षक को कार्य मुक्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में सहायक नर्सिंग अधीक्षक के पद पर तैनात शशिबाला को कार्य मुक्त कर दिया गया है। उन पर मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने तथा अपने अधीन कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं रखने का आरोप है। साथ ही उन पर देरी से आने और समय से पहले घर चले जाने का भी आरोप है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आभा वर्मा बीते कई दिन से लगातार औचक निरीक्षण कर डॉक्टरों और स्टाफ के कार्य को देख रही हैं। पांच दिन पहले एक सहायक नर्सिंग अधीक्षक और एक अन्य कर्मचारी का वेतन रोकने की कार्रवाई की थी। अब सहायक नर्सिंग अधीक्षक शशिबाला को एकतरफा कार्य मुुक्त ही कर दिया गया है। सीएमएस के अनुसार शशि बाला अक्सर देरी से आती थी और समय से पहले ड्यूटी छोड़कर घर चली जाती थी। उन्हें कई बार मौखिक रूप से चेतावनी दी गई। मगर इसके बाद भी उनकी कार्यशैली नहीं सुधरी। उन पर यह भी आरोप है कि वह अपने अधीन कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं रख रही थी, जिसके चलते अव्यवस्था फैली हुई थी। उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं करना, मरीजों के इलाज में संवेदनहीनता बरतना तथा संक्रमण काल में अव्यवहारिक स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप उन पर है। उनको एकतरफा कार्यमुक्त करते हुए अपनी योगदान सूचना महानिदेशालय के उपचारिका अनुभाग में प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें