फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से कार सवार की मौत, दो घायल

Sun, 12 Oct 2025 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। थाना क्षेत्र के गांव छपरेड़ी के पास कार और ट्रैक्टर-ट्राॅली की जोरदार टक्कर में सरसावा के छापुर निवासी प्रवेश (27) की मौत गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की चुन्हेटी चौकी के अंतर्गत अंबाला-देहरादून हाईवे से शनिवार शाम थाना सरसावा के गांव छापुर निवासी प्रवेश अपने साथियों बंटी और गोविंद के साथ कार में सवार होकर अपने गांव जा रहा था। गांव छपरेड़ी के पास उनकी टक्कर ट्रैक्टर-ट्राॅली से हो गई। हादसे में प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बंटी और गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राॅली मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें