फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के नीचे घुसी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। शनिवार देर रात नागल थाना क्षेत्र में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव बसेड़ा के पास एक कार ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे सहारनपुर के राधा नगर कॉलोनी निवासी केहर सिंह (42) पुत्र बेगराज अपनी कार से देवबंद की ओर से आ रहे थे। जैसे ही वह गांव बसेड़ा के बस अड्डे पर पहुंचे तो आरोप है कि उसके सामने चल रहे चालक ने अपना ट्रक अचानक कट से देवबंद की ओर मोड़ दिया। इससे चालक संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में केहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों की ओर से मिली तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें