फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट ड्राइव के बहाने लूटी कार: तीन युवकों ने दिन में किया साैदा, शाम को लेकर फरार, सीसीटीवी में हुए कैद

Wed, 29 May 2024 10:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तीन युवकों ने टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लूट ली। दिन में ये युवक कार का साैदा कर गए थे और फिर शाम को कथित पिता के साथ आकर वारदात को अंजाम दिया गया। कार शोरूम के कर्मचारी को रुड़की के पास छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर के एवन कार बाजार पर कार खरीदने के बहाने आए दो युवक टेस्ट ड्राइव के दौरान रास्ते में खड़े अपने एक और साथी की मदद से कार लूट ले गए। बदमाश कार बाजार के कर्मचारी को जबरन दस किमी तक अपने साथ ले गए। बाद में उसे रुड़की के पास हाईवे पर छोड़ फरार हो गए। पीड़ित कर्मचारी ने मालिक को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 
छुटमलपुर में देहरादून रोड पर बिट्टू सैनी का एवन कार बाजार के नाम से कार की-फरोख्त का काम है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर के वक्त दो युवक स्विफ्ट कार खरीदने आए। उन्होंने उन्हें कार दिखा दी। करीब साढ़े छह लाख रुपये में सौदा हो गया। युवक शाम को अपने पिता को साथ लाने की बात कहकर वापस चले गए।

विज्ञापन

शाम साढ़े छह बजे दिन वाला एक युवक अपने साथ एक दूसरे व्यक्ति को लेकर पहुंचा, जिसे उसने अपना पिता बताया। इसके बाद वे कर्मचारी गांव रसलपुर निवासी अनुज को साथ लेकर कार की टेस्ट ड्राइव लेने के बहाने रुडकी रोड़ पर चले गए। मंडावर पुलिस चौकी पार करके सड़क किनारे एक युवक और मिला जिसे उन्होंने अपने चाचा का बेटा बताते हुए कार में बैठा लिया।

जब अनुज ने काफी दूर आने की बात कहते हुए वापस चलने की बात कही तो उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया और धमकी देकर चुप बैठने को कहा। इसके बाद बदमाश उसे रुड़की से पहले सालियर में हाईवे किनारे उतार कर फरार हो गए। जाने से पहले वे उसका मोबाइल उसे दे गए।

पीड़ित कर्मचारी ने कार बाजार मालिक को लूट की सूचना दी। इसके बाद वे अनुज को लेने सालियर पहुंचे। पहले पीड़ित हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाने पहुंचे जहां अनुज को कार से उतारा था। वहां पुलिस ने मामला फतेहपुर थाने का बता कर टकरा दिया।  इसके बाद वे फतेहपुर थाने पहुंचे और लूट की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें