फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी, एक की मौत

Sat, 26 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में साखन नहर के समीप तेज गति कार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पिलखनी स्थित शेखुल हिंद मेडिकल कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


नागल थानाक्षेत्र के माही कोटा गांव निवासी फजलुर्रहमान का बेटा इंतजार शुक्रवार को गांव के लिल्लू को साथ लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट भट्ठे पर जा रहा था।

जब वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित साखन नहर के समीप पहुंचे तो सामने से तेजी गति से आई कार ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। दुघर्टना में ट्रैक्टर चालक इंतजार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि उसका साथी लिल्लू और कार चालक अनिल कुमार व पीछे बैठे सहारनपुर पिलखनी स्थित शेखुल हिंद मेडिकल कालेज में प्रोफेसर ग्वालियर निवासी डा. एके माथुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रोफेसर समेत तीनों लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बताया गया है कि डा. एके माथुर कॉलेज में एमसीआई का निरीक्षण होने के चलते सहारनपुर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ही वाहनों की गति अधिक होने के चलते दुघर्टना हुई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई का जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें