तालाब में डूबी कार को हैड्रा मशीन की मदद से निकालते कार स्वामी।
- फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर शामली की ओर से आ रही आल्टो कार अनियंत्रित होकर तालाब में डूब गई। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। हैड्रा मशीन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला।
नगर के मोहल्ला शेखजादगान निवासी जुनैद कुरैशी पुत्र अफजाल कुरैशी मंगलवार की शाम करीब चार बजे अपनी आल्टो कार से शामली की ओर से नानौता आ रहा था। जैसे ही चालक कार लेकर दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर अनुभव गार्डन कालोनी के पास पहुंचा तो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा घुसी और डूबने लगी। कार को डूबते देख चालक जुनैद कुरैशी ने कूदकर अपनी जान बचायी। इसके बाद जुनैद कुरैशी व उसके साथियों द्वारा हैड्रा मशीन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया। संवाद