फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने चार मासूम बच्चों को कुचला, दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में हादसे के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह(सहारनपुर)। गांव मैनपुरा में सड़क किनारे बनी दुकान के बाहर खड़े एक ही परिवार चार बच्चों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में दो मासूमों अंजली (4) और अंश (8) की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीछा करने पर चालक कार को थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव रामगढ़ पास छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव मैनपुरा निवासी मुकेश गांव में ही जनसेवा केंद्र चलाते हैं, उनके बड़े भाई ब्रिजेश भगवानपुर में एक दवा फैक्ट्री में काम करते हैं। मुकेश ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उनकी बेटी अंजली (5), खुशप्रीत (12), नवप्रीत (8) पुत्री ब्रिजेश और चचेरे भाई प्रदीप के पुत्र अंश (8) के साथ गांव में ही मुख्य रोड पर स्थित दुकान पर टॉफी लेने गए गए थे। अचानक गंगोह की ओर से तेज गति से आ रही कार ने बच्चों को कुचल दिया। घायल बच्चों को सीएचसी लाया गया। वहां से अंजली और अंश की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बच्चों पर मौत बनकर झपटी कार
गंगोह। आल्टो कार मासूम बच्चों पर मौत बनकर झपटी। कुछ ही देर दो मासूम मौत के आगोश में समा गए। हादसें में मृत अंजली महज चार साल की थी, जबकि अंश आठ वर्ष का था और कक्षा छह का छात्र था। हादसें में घायल 12 वर्षीय खुशप्रीत भी कक्षा छह की छात्रा है, जबकि उसकी छोटी बहन नवप्रीत ने अभी विद्यालय जाना शुरू किया है। दोनों घायल बालिकाएं हादसें के बाद से सहमी हैं।
विज्ञापन

---------------
चाचा हम टॉफी लेने जा रहे है
अंजली के पिता मुकेश ने बताया कि उनका घर मुख्य मार्ग पर है। उनकी पत्नी की मृत्यु दो वर्ष पूर्व हो गई थी। वह दोपहर में नहा रहे थे। उस समय सभी बच्चें घर पर ही थे। बच्चें कहने लगे कि चाचा हम बाहर टॉफी लेने जा रहे है। मुकेश ने रूंधे गले से बताया काश वह बच्चों को बाहर जाने रोक लेते तो उनकी जान बच जाती। कार मौत बनकर बच्चों पर झपटी है।
------------
हादसे से गांव में पसरा मातम
गंगोह। हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत और दो बच्चों के घायल होने से पूरे परिवार में कोहराम गचा है। परिजनों का रो-रोककर बुराहाल है, जिसने भी हादसे के बारें में सुना, वो पीड़ित परिवार के घर दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने गमजदा परिजनों को सांत्वना दी। बच्चों की मौत से ग्रामीणों में भी शोक है। सूचना पर सीओ च्रंदपाल शर्मा और कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होने भी परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी ली।

सहारनपुर के गंगोह में हुए हादसे में मृतक बच्चों के घर लगी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर गंगोह में हुए हादसे में मृतक अंश का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के गंगोह में हुई दुर्घटना में घायल बच्चा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें