फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से टकराई कार, चालक की मौत

विज्ञापन
दून हाईवे पर क्षतिग्रस्त कार और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रोडवेज बस से टकराई कार, चालक की मौत
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोहंड व गणेशपुर के बीच रोडवेज बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाते हुए मृतक को कार से बाहर निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार दोपहर बाद हुआ। दुर्घटना में देहरादून की तरफ से आ रही ब्रेजा कार और रोडवेज बस की भीषण टक्कर हुई जिसमें कार सवार विपिन (40) पुत्र ललता प्रसाद निवासी लक्ष्मीपुर बनिया नैनीताल की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ब्रेजा कार के परखच्चे उड़ गए। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें